फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका को चलती बाइक से फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। सुशांत गोल्फ सिटी में एक सितंबर को हुए हादसे में घायल युवती के मामले में नया मोड़ आया है। युवती के पिता ने बेटी के लिव-इन पार्टनर पर उसे चलती बाइक से फेंकने का आरोप लगाया है। युवती 23 दिन से कोमा में है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी ऋषभ यादव के अनुसार, युवक-युवती मेडिकल के छात्र हैं और बीबीडी में लिव-इन में रहते थे। लिव-इन पार्टनर ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराकर पिता को हादसे की जानकारी दी थी। पिता ने पहले हादसे की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन लिव-इन पार्टनर को आरोपी नहीं बनाया था। बाद में पिता को बेटी के मोबाइल पर एक वीडियो मिला, जिसमें युवती हाथ जोड़कर कुछ कहती दिखी। इस वीडियो के आधार पर पिता ने लिव-इन पार्टनर पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत की। एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान में युवती के खुद गिरने की बात सामने आई थी। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक, लिव-इन पार्टनर ने पूछताछ में बताया कि एक सितंबर की रात शराब पीने के बाद विवाद हुआ था, इसके बाद वह प्रेमिका को घुमाने लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें