फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोस्त पर तेजाब फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दोस्त पर तेजाब फेंकने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के एक गांव में बृहस्पतिवार देर रात पत्नी के कथित अवैध संबंधों से नाराज होकर दोस्त पर तेजाब फेंकने के आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि घायल युवक आरोपी के घर पर ही रहता था। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर तेजाब फेंकने की बात स्वीकारी थी। आरोपी की पत्नी के बाएं हाथ पर भी तेजाब के छींटे पड़े थे। आरोपी ने बताया कि वह बैटरी में इस्तेमाल होने वाला तेजाब कई माह पहले लखनऊ से लाया था। घायल युवक का ट्रॉमा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें