लखनऊ। डॉक्टर शमीम के बंद घर से रविवार रात सात लाख के जेवर चुराने के आरोपी को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मल्लपुर निवासी मुन्ना बाबू है। पड़ोसियों ने पुलिस को डॉक्टर के घर के पास आरोपी के टहलने की बात बताई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार लिया। आरोपी की मां डॉक्टर के घर पर काम करती थी। इस कारण आरोपी का भी घर आना जाना रहता था। ऐसे में उसे इस बात की जानकारी थी कि जेवर कहा हैं।