फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला अधिवक्ता का पीछा करने का आरोप

विज्ञापन
महिला अधिवक्ता का पीछा करने का आरोप
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम निवासी महिला अधिवक्ता ने अज्ञात पर उनका पीछा करने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गुडंबा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि आठ अक्तूबर की रात करीब 9:44 बजे अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन उठाते ही अज्ञात युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर बड़े अधिकारियों से परिचय होने का हवाला देते हुए हत्या की धमकी दी। इस पर उन्होंने कॉल काट दी। आरोप है कि उसी आरोपी ने 21 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे कॉल की। यही नहीं, आरोपी लगातार उनका दो दिन से पीछा कर रहा है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी ऐसा क्यों कर रहा है। फिलहाल तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें