लखनऊ। चौक के नाला बेगमगंज स्थित कहारों का अड्डा निवासी माया कश्यप ने दो युवकों पर टक्कर मारने और नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की चेन पार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह नक्खास चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर दवा लेकर घर लौट रही थीं तभी दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। विरोध करने पर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनकी सोने की चेन उतारकर भाग गए। होश आने पर वह घर पहुंचीं और परिवार को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस के पास नहीं है।