फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से यौन शोषण का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
किशोरी से यौन शोषण का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। शादी का झांसा देकर 13 वर्षीय किशोरी का यौन शोषण करने के आरोपी ओमप्रकाश सिरवी को काकोरी पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बिलाड़ा थाने में दाखिल कराने के बाद 10 अक्तूबर को बालेसर स्थित न्यायालय में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे लखनऊ लेकर पहुंची। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, 17 अगस्त को किशोरी की मां ने बंथरा के ग्रीन सिटी, दादूपुर रोड निवासी ओमप्रकाश सिरवी के खिलाफ यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी कराई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ठिकाने बदल रहा था। सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा इलाके में मिली। स्थानीय पुलिस की मदद से नौ अक्तूबर की रात करीब नौ बजे भावी गांव के बस स्टैंड के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें