लखनऊ। शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण के आरोपी मलिहाबाद के मोहम्मदनगर निवासी मो. शहजाद को मदेयगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसओ मदेयगंज अनुज तिवारी ने बताया कि छह सितंबर को उनके इलाके में रहने वाली युवती ने शहजाद के खिलाफ यौन शोषण और धमकाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि पीड़िता की शहजाद से तीन साल पहले जान-पहचान हुई थी। शहजाद ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लीं। कुछ दिनों बाद युवती ने जब शहजाद से शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया। युवती के विरोध करने पर उसने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि शनिवार को आरोपी को बुद्धा पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मजदूरी करता है।