सरोजनीनगर। शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण के आरोपी अजीत मौर्या को बंथरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर राणा राजेशसिंह के मुताबिक 21 अक्तूबर को युवती ने भटगांव निवासी अजीत मौर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया और यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।