मोहनलालगंज। युवती से दुष्कर्म के आरोपी मनीष यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को फुलवरिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि युवती के मुताबिक कुछ माह पहले आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। वीडियो के बल पर शोषण भी किया। वह दो माह की गर्भवती हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। तब उसने आपबीती बताई। इंस्पेक्टर के अनुसार, मामले में आरोपी के चार साथियों की तलाश की जा रही है।