- पीड़िता से नौकरी के नाम पर 14 लाख रुपये भी ठगे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। सरकारी नौकरी के नाम पर सैन्यकर्मी की पत्नी से रकम ऐंठने और दुष्कर्म करने के आरोपी सुमित सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुमित सिंह फौज से भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।
इंस्पेक्टर सरोजनीनगर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक, गौरी इलाके में रहने वाले एक सैन्यकर्मी की पत्नी से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर इटौंजा के कुम्हरावां निवासी सुमित सिंह ने 14 लाख रुपये ठगे थे। आरोपी ने नौकरी के नाम पर महिला से दुराचार भी किया था। 12 अप्रैल को पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सुमित सिंह को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।