फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहाना बना अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में दरवाजा तोड़ घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म और तेजाब डालने की धमकी देने की घटना का मुख्य आरोपी सुमित बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एफआईआर में नामजद तीसरे आरोपी अमन की भूमिका जांची जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


आलमबाग में 25 अक्तूबर की शाम इलाकाई निवासी सुमित दरवाजा तोड़कर एक युवती के घर में घुस गया था। फिर उसने अपने साथी साहिल को बुलाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। धमकी दी थी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो तेजाब डालकर उसका चेहरा जला देगा और उसकी मां की हत्या कर देगा। सहमी युवती ने 27 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें सुमित का भाई अमन भी धमकी देने के आरोप में नामजद है।
एफआईआर दर्ज होने की जानकारी होते ही 28 अक्तूबर को दोपहर एक बजे सुमित लोकबंधु अस्पताल में भर्ती हो गया था। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल कराया गया। जिसमें किसी गंभीर बीमारी की पुष्टि नहीं हुई। साफ है कि वह बहाना बनाकर बचने का प्रयास कर रहा था। कोर्ट में पेश करने पर सुमित ने मजिस्ट्रेट के सामने भी बेहोश होने का नाटक किया मगर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सुमित के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उसे बेहोशी की हालत में बताया था। मगर हकीकत में वह बेहोश नहीं था। बाद में वह पेट व शरीर में दर्द बताने लगा था। खुद परिजनों ने उसे भर्ती करने के लिए कहा था। डॉक्टर ने उसे भर्ती भी कर लिया था। बाद में पता चला कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए ये नाटक किया था। गिरफ्तारी के बाद जब उसका मेडिकल कराया गया तो कोई भी गंभीर बीमारी की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें