फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाली-गलौज से नाराज होकर की थी चचेरे भतीजे की हत्या

Mon, 07 Aug 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब में बाबूलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके रिश्ते के चाचा खगेश्वर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी का कहना है कि बाबूलाल आए दिन उसको चिढ़ाता था और गाली देता था। घटना के वक्त भी बाबूलाल ने खगेश्वर के साथ गालीगलौज की थी।
डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि रविवार को बीकेटी पुलिस ने भैंसामऊ क्राॅसिंग के पास से नामजद आरोपी दिगोई निवासी खगेश्वर (75) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने कुबूला कि चार जुलाई की दोपहर आरोपी का अपने रिश्ते के भतीजे बाबूलाल से विवाद हुआ। इस दौरान खगेश्वर ने ईंट से वार कर बाबूलाल को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में उसकी कुछ ही घंटे के बाद मौत हो गई थी। शनिवार को बाबूलाल के बेटे ने इस संबंध में केस दर्ज कराया था। आरोपी ने बताया कि चार जुलाई को भी बाबूलाल गाली दे रहा था।
विज्ञापन

विरोध पर मारपीट करने लगा। इस बीच खगेश्वर ने ईंट उठाकर भतीजे के सिर पर मार दी। पुलिस ने निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल ईंट भी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें