आलमबाग। आशियाना पुलिस ने प्लाॅट दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रकम हड़पने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी अनुज मेहरोत्रा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि वर्ष 2025 में मोनिका कनौजिया ने प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कंपनी के निदेशक विजय कुमार, अनुज मेहरोत्रा, शुभेदु सरकार, रविंद्र सिंह सलूजा और इंद्र प्रकाश पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में छह अन्य पीड़ितों ने भी अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी रविंद्र की मौत हो चुकी है। मामले में अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।