मोहनलालगंज। वृंदावन निवासी गरिमा श्रीवास्तव ने सुयश बिल्डर्स एंड डवलपर्स के खिलाफ प्लॉट पर कब्जा न देने का आरोप लगाया है। गरिमा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक गरिमा ने दो हजार वर्ग फीट जमीन की रजिस्ट्री 21 जून 2013 को फर्म के निदेशक सुनील कुमार श्रीवास्तव और संजय कुमार श्रीवास्तव से कराई थी। आरोपियों ने उन्हें एक वर्ष में प्लॉट पर कब्जा देने का वादा किया गया था, लेकिन 13 वर्ष बाद भी न तो कब्जा दिया गया है और न ही रकम लौटाई गई। इस बीच फर्म का कार्यालय का पता भी बदल दिया गया। बाद में दूसरा दफ्तर भी बंद कर दिया गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।