लखनऊ। बीबीडी क्षेत्र में गोयल अपार्टमेंट निवासी करुणेश त्रिपाठी ने दिल्ली के विश्वास नगर निवासी व्यापारी योगेश मित्तल पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने योगेश को व्यापारिक विश्वास के आधार पर आठ लाख रुपये नकद दिए थे। बार-बार अनुरोध करने पर उसने करीब तीन लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, लेकिन बाक की रकम नहीं दी। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक की जा रही है।