फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। इलाके में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी प्रेमशंकर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। किशोरी की भाभी ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। भाभी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे पीड़िता घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी घर में घुस गया और उसकी नाबालिग ननद के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी किशोरी को धमकाते हुए भाग गया। घर लौटने पर किशोरी ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। इस पर उसका भाई आरोपी से शिकायत करने पहुंचा तो उसने उसे भी धमकाया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें