किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सरोजनीनगर। बिजनौर पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी संगीत (25) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हसीनपुरवा निवासी संगीत पर विरोध करने पर किशोरी का गला पकड़ने का भी आरोप है। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)