फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छेड़खानी का आरोपी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना पुलिस ने महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध पर गाली-गलौज व धमकी देने के आरोपी आदित्य प्रताप यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर आशियाना गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी मूलरूप से संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव का निवासी है। वर्तमान में वह इंदिरानगर के सी ब्लॉक में रहता है। आशियाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध पर गाली-गलौज व धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई थी। शनिवार को आरोपी को सेक्टर एम-1 स्थित रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें