बीटेक छात्र पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
गुडंबा। बीटेक छात्र पर फायरिंग के मामले में आरोपी राहुल को गुडंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास शनिवार देर रात बीटेक के अंतिम वर्ष के छात्र आयाज इमाम खान पर फायरिंग की गई थी। उन्हें चार गोलियां लगी थीं। अयाज की तहरीर पर अभिषेक ठाकुर, राशिद जमाल, सोहैल, राहुल, नफीस, अब्दुल्लाह और दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोमवार दोपहर पुलिस टीम राहुल की तलाश में गर्ल्स हॉस्टल गई थी। पुलिस को देखकर राहुल हॉस्टल की दूसरी मंजिल से पड़ोसी की छत पर कूद गया था। उसे भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।