फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी पर रेल टिकट बना रहा दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली व छठ करीब आते ही फर्जी आईडी व प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से रेल टिकट बनाने वाले दलाल सक्रिय हो गए हैं। आरपीएफ ने शुक्रवार को ऐसे ही एक दलाल को फर्जी आईडी व टिकट के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बादशाहनगर रेलवे स्टेशन आरपीएफ उपनिरीक्षक रणजीत कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शाम को आम्रपाली चौराहे के पास स्थित जनसेवा केंद्र पर छापा मारा गया।
इस दौरान अमराई गांव के अंकुर को गिरफ्तार किया गया। वह आईआरसीटीसी की फर्जी आईडी पर टिकट बना रहा था। उसके कब्जे से नौ फर्जी आईडी और सात टिकट बरामद हुए।
विज्ञापन

इसमें दो लाइव टिकट थे। टिकटों की कीमत 2934 रुपये है। इसके अलावा लैपटॉप व मोबाइल भी बरामद किया गया है।
फर्जी आईडी के जरिये अंकुर यात्रियों से प्रति टिकट अतिरिक्त वसूली करता था। स्लीपर टिकट बनाने के एवज में सौ से दो सौ रुपये तथा एसी सीट के लिए तीन सौ रुपये तक अतिरिक्त वसूलता था। मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें