फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रौनक चौरसिया बनकर महमूद ने किया युवती का यौन शोषण, पिटाई के बाद बाल काटकर भगा दिया

Thu, 17 Nov 2022 05:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू नाम का इस्तेमाल कर युवती के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। मामले में युवक की गिरफ्तारी हो गई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलमबाग इलाके में रहने वाले महमूद खान ने खुद को रौनक चौरसिया बताकर हिंदू युवती का दो साल तक शोषण किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। जानकारी पर पीड़िता ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करवा दिया। पिटाई के बाद बाल काटकर भगा दिया। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आलमबाग शिवशंकर महादेवन के अनुसार, बहराइच के रिसिया गुदनी बसाई का महमूद खान मानकनर में रहकर कई वर्षों से प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि महमूद खान ने खुद का परिचय रौनक चौरिसया के रूप में दिया था। प्रेम जाल में फंसाकर उसका शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक शोषण किया। जबरन धर्म परिवर्तित कराया और निकाह किया। इसके बाद प्रताड़ित करने लगा। बीते दिनों बाल काट दिए और मारपीट कर भगा दिया।

लविवि के नवीन कैंपस के बाहर छात्रा से छेड़छाड़
लविवि के नवीन कैंपस के बाहर शाम को एक छात्रा से दो लड़कों ने छेड़खानी की। छात्रा के अनुसार, जैसे वह मुख्य गेट के बाहर निकली एक दोपहिया वाहन पर बैठे दो लड़के आए और एक ने छेड़खानी की। छात्रा ने उनकी फोटो भी खींच ली है। बताया जा रहा है कि उसमें से एक छात्र लविवि का पूर्व छात्र था। इसके बाद छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी से लिखित में शिकायत की। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि शिकायत पत्र को जानकीपुरम विस्तार थाने में भेज दिया है। साथ ही विवि की आंतरिक शिकायत कमेटी में भी छात्रा की शिकायत को भेज दिया है। कमेटी इसकी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें