मलिहाबाद। रहीमाबाद के रुसेना गांव में शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। वहां अवैध रूप से शराब बेच रहे माल क्षेत्र के आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 135 पैकेट शराब बरामद की गई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि गांव स्थित आम के बाग में शटर युक्त गोदाम में अवैध विदेशी शराब फर्जी क्यूआर कोड लगाकर बेची जा रही थी। आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।