गुडंबा। पुलिस ने 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी अनस को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि यह घटना 21 जुलाई की रात करीब 10 बजे हुई थी। युवती घर लौट रही थी, तभी पैकरामऊ निवासी अनस उसे जबरन अपने घर ले गया। आरोप है कि अनस ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी भी दी। डरी-सहमी युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर गुडंबा थाने पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर के अनुसार, नामजद आरोपी अनस शादीशुदा है। उसे बृहस्पतिवार को थाने के सामने से गिरफ्तार किया गया।