किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। आलमबाग इलाके में रहने वाली 17 साल की किशोरी से गढ़ी कनौरा निवासी सुरेंद्र कुमार महतो ने डरा- धमका कर दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को तहरीर देकर केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र को टुनटुनिया फाटक के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को जब बेटी की तबीयत बिगड़ी तो उसे डॉक्टर को दिखाया। जांच में वह गर्भवती निकली।