फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में भर्ती महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ के आरोपी संविदा सफाईकर्मी शक्ति को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपी शक्ति डालीगंज का रहने वाला है। शुक्रवार को सर्विलांस की मदद से पुलिस ने डालीगंज ओवरब्रिज के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आलमबाग में रहने वाली युवती 27 दिसंबर से मानसिक रोग विभाग में भर्ती हैं। 14 जनवरी की सुबह दस बजे वह बाथरूम गईं थीं। वहां शक्ति ने अश्लीलता करते हुए गलत काम करने की कोशिश की थी। शोर मचने पर आरोपी भाग गया था। बुधवार को पीड़िता ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें