फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलएलबी छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलएलबी छात्रा ने बाइक सवार युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए जानकीपुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छात्रा के अनुसार, 16 जुलाई को शाम करीब 5:45 बजे वह टेंपो से उतरकर घर जा रही थी। सीडीआरआई के पिछले गेट के पास युवक ने उसे रोका और छेड़छाड़ की। आरोपी ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई। सुनसान जगह पहुंचने पर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे बाइक पर बैठाया और बाइक तेज चलाने लगा। लोगों को देखकर उसने मदद मांगी तो आरोपी ने बाइक रोक दी। लोगों ने यूपी 112 को सूचना दी और बाइक की चाबी निकाल ली। पुलिस के आने से पहले चार-पांच लोग आरोपी को छुड़ा ले गए। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की दो टीमें सीसीटीवी फुटेज देख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें