फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई से फोटो एडिट कर वसूली का आरोप

विज्ञापन
एआई से फोटो एडिट कर वसूली का आरोप
विज्ञापन
गुडंबा। फैजुल्लागंज निवासी एक युवक ने एआई की मदद से उसकी व उसके परिवार की तस्वीरों को एडिट कर उन पर गाली-गलौज लिखकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें अलंकृता गुप्ता, उसके पिता राज कुमार गुप्ता, भाई वासु गुप्ता और अधिवक्ता दीपकमल पर धमकाने, रुपये वसूलने और परिवार की सामाजिक छवि धूमिल करने का आरोप है। युवक के मुताबिक, वर्ष 2023 में राज कुमार गुप्ता के मकान में मरम्मतीकरण का काम किया था। इसी दौरान अलंकृता से बातचीत होने लगी। आरोप है कि अलंकृता ने दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर वर्ष 2024 और 2025 में 55 हजार रुपये वसूल लिए। 24 अगस्त 2026 को दीपकमल के चैंबर में भी एक लाख रुपये वसूले गए। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।

एआई से फोटो एडिट कर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें