फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओवरस्पीड से हो रहे हादसे, 147 ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है। ऐसे में यह आंकड़े अफसरों की कार्यशैली व जागरूकता अभियान पर भी सवाल खड़े करते हैं कि ओवरस्पीडिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे 147 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन

यह आंकड़े इसी साल जनवरी से दिसंबर तक के हैं। दरअसल, परिवहन विभाग की रोड सेफ्टी सेल की ओर से हादसों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ऐसी रिपोर्टें लखनऊ ही नहीं अन्य जिलों में होने वाले हादसों को लेकर भी तैयार करवाई जा रही हैं। विभाग की रोड सेफ्टी सेल ने जनवरी से दिसंबर के बीच हुए हादसों की पड़ताल की। इसके अनुसार जनवरी से दिसंबर के बीच ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग के चलते हादसे हो रहे हैं। इस साल कुल 287 सड़क हादसे हुए। इसमें 147 लोगों ने अपनी जान गंवाई। 201 लोग इन हादसों में घायल हुए हैं।
राजधानी में जिन जगहों पर हादसे हुए, वहां व उसके आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया, जिसमें यह बात सामने आई कि ओवरस्पीडिंग के चलते हादसे हुए हैं। कई हादसे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।
विज्ञापन

अपर परिवहन आयुक्त रोड सेफ्टी पुष्पसेन सत्यार्थी ने बताया कि सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए इंटरसेप्टर वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पांच सौ मीटर तक की दूरी से ओवरस्पीडिंग की निगरानी करते हैं। इसके जरिए चालान कर ओवरस्पीड वाहनों को चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
रोड सेफ्टी सेल की ओर से जो रिपोर्ट तैयार की जा रही है, उसमें खास बात यह सामने आई है कि छोटे वाहनों से बड़े हादसे हो रहे हैं। परिवहन विभाग की रोड सेफ्टी सेल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अनियंत्रित बाइक, कार, ई रिक्शा आदि से सड़क हादसे हो रहे हैं। इनमें लोगों की जान भी जा रही है। ऐसे में विभाग छोटे वाहनों को चलाने वाले ड्राइवरों व उनके मालिकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें