फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटते ही बेकाबू हुई कार, डिवाइडर से टकराकर पलटी, दंपती घायल

Sat, 01 Feb 2020 10:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटते ही कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, दंपती अपने पिता की मौत की सूचना पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ के आलमबाग आ रहे थे।

विज्ञापन


आलमबाग के मोहनपुरी निवासी नंदकिशोर दुबे (45) पत्नी मीना देवी (40) के साथ गाजियाबाद में रहकर ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। उनके अन्य परिवारीजन लखनऊ में रहते हैं। नंदकिशोर के पिता शेष नारायण दुबे की शुक्रवार सुबह लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई।

इसकी सूचना पर दंपती कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे होकर आलमबाग आ रहे थे। एक्सप्रेस-वे के 186 किमी. पर अचानक कार का टायर फट गया। जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें