फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा : तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, हादसे में एक की मौत

Tue, 12 Sep 2023 03:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ है। सड़क पर खड़ी एक बोलेरो व पास से गुजर रही एक कार को अन्य कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रातः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है। तीन गाड़ियों के आपस में टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली अंतर्गत रामपुर निवासी मो अरमान पुत्र लाल मोहम्मद बोलेरो से सीताराम पाल पुत्र तेजूपाल, सम्राती पाल पत्नी तेजूपाल, कस्तूरबा देवी व सुनीतादेवी को लेकर लखनऊ जा रहा था।

विज्ञापन


प्रातः लगभग साढ़े दस बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 92. 400 पर बल्दीराय थाना क्षेत्र में पहुंचा था कि एकाएक बोलेरो का दाहिना टायर फट गया। चालक गाड़ी बीच रोड पर खड़ा करके टायर देखने लगा। सीताराम पाल दाहिनी तरफ उतर गये। 

ये भी पढ़ें - बाराबंकी में हाहाकार: मोहल्ले बने टापू, हर तरफ पानी ही पानी, लोग भूख प्यास से बेहाल, रेस्क्यू हुआ मुश्किल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड में बसेगा नया औद्योगिक शहर, झांसी-ग्वालियर मार्ग पर बसाया जाएगा
विज्ञापन


उसी समय ओवर टेकिंग रोड से UP45 Y8432 इको कार को चालक प्रवीन मौर्या पुत्र अंगद मौर्या निवासी निवेला वरषा थाना वसखारी जिला अंबेडकरनगर निकालने लगा। तभी एक इनोवा UP 32 LF 8432 का चालक प्रदीप पुत्र रघुनाथ प्रताप निवासी गोमतीनगर विस्तार थाना गोमती नगर लखनऊ ने इको स्पोर्ट्स गाड़ी व सीताराम पाल तथा बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर में सीताराम पाल को काफी चोटें आईं। उसे पिठला कुमारगंज अस्पताल भेजा गया। रास्ते मे उसकी मौत हो गई।

बोलेरो को लेकर चालक लखनऊ चला गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राम चन्द्र वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इनोवा व इको स्पोर्ट्स गाड़ी को ट्रैक से हटाया गया है। बल्दीराय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें