फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया के सद्दा में उतरा करंट, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। कस्बे के भगहरिया पूरे मितई चौराहे के पास निर्धारित समय से पहले निकले मुहर्रम के जुलूस के दौरान सद्दा मिलान को लेकर इक्क्ठा हुए लोगों की ताजिया का सद्दा बिजली की हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

घटना थाना कौड़िया के भगहरिया पूरे मितई चौराहा के पास की है। जहां मुहर्रम का जुलूस कुड़िया गांव से बैरागी पुरवा, दर्जी हाता होते हुए अहियाचेत के कर्बला की ओर जा रहा था। राजेश्वरी सिंह डिग्री कॉलेज के पास सड़क से गुजर रही वहां पर हाईटेंशन लाइन से जुलूस के साथ चल रही ताजिया का सद्दा विद्युत तार से टकरा गई। जिससे करंट उतर आया और इसकी चपेट में आने से लोग घायल गए। जिसमें भगहरिया पूरे मितई निवासी इरशाद (33), दिलशाद(14 ), फरीद (19), अफजाल (32), हाकिम अली (25), निसार अहमद (13), तौहीद अहमद (11), इसराइल (55), हासिम अली (20), कासिम अली (18), आरिफ (10), सुबराती (35) घायल हो गए।
चिकित्साधिकारी अमित भारती ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। थाना प्रभारी मदन लाल गौतम ने बताया कि उत्साही युवकों द्वारा निर्धारित समय से पहले ही जुलूस लेकर चल दिया गया। जिससे हादसा हो गया है, लेकिन कोई गंभीर बात नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें