ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना में फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) तकनीक के लिए चिमनी का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार देर रात 20 टन वजन का फ्लू कैन चिमनी के ऊपर ले जाया जा रहा था।
इस दौरान वह लगभग 150 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। चिमनी के नीचे या आसपास कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ी घटना होने से बच गई।
बिजली घर में सल्फर डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाने के लिए एफजीडी तकनीक का इस्तेमाल होता है।परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि परियोजना में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह महज अफवाह है।