फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Sat, 29 Apr 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बाइक सवार दोस्त हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथगंज मजरे खजूर गांव निवासी रितेश सोनी 20 साल रात करीब 8:30 बजे गांव के ही अपने दोस्त लाला सोनकर 16 साल के साथ बाइक से गांव से कहीं जा रहा था। लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर मीठापुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की जान गई है। तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें