एक मंच पर दिखीं शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियां
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षोत्सव-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को बौद्धिक प्रतियोगिताएं और कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। सांस्कृतिकी निदेशक प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कविता लेखन, भाषण और तत्क्षणवाक (तत्क्षणभाषण) प्रतियोगिताएं हुईं। कविताओं में राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। भाषण प्रतियोगिता का मुख्य विषय ''मानसिक स्वास्थ्य आधुनिक समाज की छिपी महामारी और हमारा सामाजिक दायित्व'' था। तत्क्षणवाक प्रतियोगिता में छात्रों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्वीकरण जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की और ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन पर जोर दिया। निर्णायक मंडल की सदस्य प्रोफेसर बबिता जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की। विवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिताओं के परिणाम 30 जुलाई को जारी होंगे।
एक मंच पर दिखीं शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियां
एक मंच पर दिखीं शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियां
एक मंच पर दिखीं शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियां
एक मंच पर दिखीं शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियां