तेलीबाग। आलमबाग से प्रयागराज जा रही रोडवेज की प्रयाग डिपो की एसी बस बुधवार शाम करीब 4 बजे उतरेटिया पहुंचते ही खड़ी हो गई। चालक अजीत कुमार ने बताया कि बस में 21 सवारियां थीं। उतरेटिया पहुंचने पर बस का वॉल्यूम प्रेशर फट गया। बस के खराब होने की सूचना पर सवारियों ने हंगामा शुरू किया, उन्हें समझाकर दूसरी बस से भेजा गया। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि वर्कशॉप को निर्देशित किया गया है कि बिना मेंटेनेंस बस सड़क पर न उतारी जाए।