कन्या भ्रूण हत्याओं पर रोक लगाने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे।
साथ ही इनमें स्वैच्छिक संस्थाओं को भी आगे आना होगा। यह बात डफरिन अस्पताल
की पूर्व चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पुष्पलता चंद्रा ने सोमवार को बेटी
बचाओ आंदोलन में कहीं।
डॉ. चंद्रा नई दिल्ली में आयोजित सेमिनार में भाग
लेने के बाद राजधानी आईं और संगोष्ठी में बेटी बचाओ आंदोलन को युद्ध स्तर
चलाने का आह्वान किया।
इसके साथ ही उन्होंने सभी डॉक्टरों से अपील की है कि
वह लिंग परीक्षण तत्काल बंद करें, जो कानूनी अपराध है।