फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभिषेक बने मिस्टर और पूजा मिस रैप्सोडी

Sun, 12 Oct 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अभिषेक बने मिस्टर और पूजा मिस रैप्सोडी
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू का सालाना उत्सव शनिवार को मिस्टर और मिस रैप्सोडी की घोषणा के साथ ही संपन्न हो गया। इस साल मिस्टर रैप्सोडी का ताज अभिषेक तो मिस रैप्सोडी का पूजा के सिर सजा। मिस्टर और मिस रनर अप प्रभात और वर्णिका रहे। समारोह के अंतिम दिन फैशन वॉक में सभी ने आकर्षक पोषाक पहनकर मन मोह लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न टाइटल से नवाजा गया। इसके तहत मिस्टर एंड मिस पॉपुलेरिटी आशुतोष कुमार और खुशी, मिस्टर एंड मिस इंप्रेशनल अभिषेक और तेजस्विनी राजपूत को चुना गया। अंतिम दिन होप टिल यू ड्रॉप (पेपर डांस प्रतियोगिता), हिंदी दरबार-बॉलीवुड क्विज, चाणक्य-इंडियन माइथोलॉजी क्विज, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, स्किट, फैशन शो का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें