शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ऑल इंडिया यूथ शतरंज टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। इसमें अभिज्ञान और आभास ने सर्वाधिक सात-सात अंक प्राप्त किए। अभिज्ञान ने अंडर 12 और आभास ने अंडर 18 वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर 6 में अभिनंदन जायसवाल ने 6, अंडर 8 में वीति मित्तल ने 6.5 अंकों के साथ बाजी मारी। अंडर 10 वर्ग में अद्विक शुक्ला 6.5 अंकों के साथ चैंपियन बने। अंडर 14 वर्ग में दो खिलाड़ियों दक्ष मलिक और अभ्युदय राज सिंह को 5.5 अंक मिले। अंडर 16 में शुभ श्रीवास्तव, अंडर 20 में सारांश शुक्ला चैंपियन बने। पुरस्कार वितरण समारोह में अर्जुन अवार्डी निशानेबाज तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की पूर्व कार्यकारी निदेशक रचना गोविल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट में अद्विका और अर्चित तिवारी की भाई-बहन की जोड़ी ने भी छाप छोड़ी।