फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर हुई आरती

Tue, 04 Aug 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सावन के पहले सोमवार पर प्रमुख शिवालयों में सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। चौक सि्थत कोनेश्वर मंदिर, राजेंद्रनगर सि्थत महाकाल मंदिर और बुद्धेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें देखने को मिलीं। सभी जगह जलाभिषेक के बाद भक्तों ने रुद्राभिषेक कर सुख-शांति की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महाकाल मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर आरती हुई और रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान ओम नम:, हर, हर महादेव मंत्रों और जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। महाकाल का भांग और मेवे से भव्य शृंगार किया गया। भोर चार बजे शुरू हुआ भक्तों का आवागमन कपाट बंद होने तक जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें