आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए लखनऊ स्थित जीपीओ सहित सभी जिलों में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज जीपीओ गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर घोटालों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने बताया सीएजी की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि द्बारका एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट 18 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर की लागत के हिसाब से बनाना था, लेकिन इन्होंने 18 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर में बनने वाली सड़क को 250 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर में बनाया। इसी तरह भारत माला प्रोजेक्ट में पूरे देश में 75000 किलोमीटर की सड़क बननी थी। जिसमें एक किलोमीटर की सड़क 15 करोड रुपए में बननी थी। लेकिन उसे बढ़ाकर 25 करोड़ रुपए कर दिया। यानी 75000 किलोमीटर की सड़क में सीधे-सीधे 7.5 लाख करोड़ रुपए का घोटाले की योजना बनाई है। कैग की रिपोर्ट में अयोध्या के अंदर डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में करीब 19 करोड़ 73 लाख और इसी तरह तीन फोन नंबर पर 10 लाख लोगों की आयुष्मान योजना चल रही है, मध्यप्रदेश में उन 400 लोगों का इलाज चल रहा है जो मृत हैं, हरियाणा में एक समय में 4121 लोगों का कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ऐसे ही मुद्दों को उठाया गया।
प्रदर्शन में नीरा सक्सेना, राजेश पांडे, अनूप पाल, इरम रिजवी, वंशराज दुबे, ललित वाल्मीकि, रेखा चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र, प्रकाश वर्मा, मुन्ना खान, शहंशाह आलम, ज्ञान सिंह, पीके बाजपेई, मुकेश शुक्ला, अंकित परिहार, धमेन्द्र सिंह, प्रितपाल सिंह सलूजा, जसमीत कौर, माजिद व महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, रानी कुमारी, सुभाषिनी मिश्रा,रितु अग्रवाल सहित कई कार्यकर्त्ता शामिल रहे।