-- फोटो शुभम बंसल (अमर उजाला)आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद न मिलने पर डीएम
लखनऊ। प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को मोर्चा खोला। लखनऊ में जिलाध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग में स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। रिजवी ने कहा कि पार्टी की मांग है कि किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण में भ्रष्टाचार और कालीबाजारी खत्म हो। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, प्रीतपाल सलूजा, बीएन खरे, अतुल सिंह, ज्ञान सिंह कुशवाहा, बलराम साहनी, प्रियंका श्रीवास्तव, विनोद कुमार, मनीष भारद्वाज आदि शामिल रहे।