फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जवाहर नगर में आधार शिविर रहा स्थगित, रसूलपुर में बने आधार

विज्ञापन
रसूलपुर में लगा ​शिविर।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय डाक विभाग की ओर से शनिवार को जवाहर नगर में प्रस्तावित आधार सेवा शिविर नहीं लग सका। सूचना के आधार पर आधार नामांकन और संशोधन कराने पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। स्थानीय निवासी अकील अहमद ने बताया कि कई लोग जवाहर नगर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर भी जानकारी लेने पहुंचे थे। डिप्टी सीपीएम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित पक्ष के अनुरोध पर जवाहर नगर का शिविर स्थगित किया गया है। आवश्यकता होने पर जल्द नया शिविर लगाया जाएगा। अभी 24 जुलाई को ही शिविर लगा था। वहीं, गोसाईंगंज के तिकनियामऊ रसूलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में निर्धारित आधार शिविर में लोगों ने नए आधार कार्ड बनवाए और संशोधन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें