पेड़ में शर्ट के सहारे लटका मिला युवक, हत्या का आरोप
लखनऊ। काकोरी के बरकताबाद गांव के बाहर रविवार सुबह छह बजे बंथरा के भदोई गांव निवासी मजदूर सुरेंद्र रावत (35) का शव पेड़ से शर्ट के सहारे लटका मिला। दोनों पैर जमीन छू रहे थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के चचेरे भाई कमलेश ने बताया कि सुरेंद्र के माता-पिता की मौत हो चुकी है। शनिवार शाम पांच बजे लोगों ने सुरेंद्र को शराब के नशे में घूमते देखा था। इंस्पेक्टर नवाब अहमद का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि सुरेंद्र ने फंदा लगाया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।