फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंजिश में युवक को पीटा, छत से धकेल कर ईंटें बरसाईं, मौत

Sun, 09 Jun 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संजय कुमार मिश्रा। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
ननिहाल में रह रहा था युवक, पत्नी ने दी चार लोगों के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। परशुराम नगर बाजार स्थित ननिहाल में रह रहे एक युवक को विपक्षियों ने शुक्रवार शाम लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जान बचाने के लिए छत पर भागे युवक को धक्का देकर छत से गिरा दिया और उस पर ईंट व पत्थर बरसाए गए। जख्मी युवक को सीएचसी इकौना भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
नवीन मॉर्डन थाना कटरा के ग्राम जोरडीह निवासी संजय कुमार मिश्रा का ननिहाल गांव के ही मजरा परशुराम नगर बाजार में है। संजय सपरिवार नानी लीलावती के घर रहता है। शुक्रवार देर शाम रंजिश में गांव के ही घनश्याम वर्मा, बड़कन चौरसिया व छोटका पत्नी घनश्याम तथा घनश्याम के दामाद ने संजय को घेर लिया। सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए संजय अपने घर की छत पर भाग गया। जो घनश्याम वर्मा की छत से मिली हुई है। जहां पहुंचे चारों ने उसे वहां भी पीटा और छत से धक्का दे दिया। इस दौरान छत से नीचे गिरे संजय पर ईंट पत्थर बरसाए। घायल संजय को सीएचसी इकौना लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी नंदना देवी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। एसपी घनश्याम चौरसिया ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि केस दर्ज कर थाना प्रभारी गणनाथ प्रसाद से जल्द आरोपियों को दबोचने का कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रंजिश में हुई हत्या
मृतक संजय मिश्रा की मौत के बाद जहां नंदना देवी की मांग का सिंदूर मिट गया। वहीं सौम्या (7), समर (5) व अमर (3) के सिर से पिता का साया छिन गया। नंदना देवी का आरोप है कि चार जून को गांव में ही वह एक निमंत्रण में भोजन करने गया था। जहां सपा व भाजपा की जीत-हार को लेकर घनश्याम वर्मा व श्रीकांत चौरसिया के बीच कहासुनी हुई थी। सभी ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से संजय परेशान था। जिसकी शुक्रवार को चार लोगों ने मिल कर हत्या कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें