लखनऊ। महानगर के रहीमनगर निवासी मो.गुफरान (24) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि गुफरान ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।
गुफरान के भाई फुरकान के मुताबिक गुफरान एक यूनिवर्सिटी से प्राइवेट बीकॉम सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था और इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर पिता मो. अबरार और वह काम पर गए थे। इस बीच दोपहर लगभग डेढ़ बजे गुफरान ने घर की लॉबी में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। घर में मौजूद लोगों ने फंदे से उतारकर उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।