फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब की दुकान के पास गिरे मिले युवक की अस्पताल में मौत

Mon, 02 Mar 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी रोड पर पकरिया के पास स्थित देशी शराब की दुकान से लगभग 20 मीटर दूरी पर शनिवार रात लगभग दस बजे एक युवक गिरा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे रामसागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक के बड़े भाई सर्वदमन सिंह ने बताया कि कठवारा गांव निवासी 28 वर्षीय कुबेर सिंह खेती किसानी करते थे। परिवार में पत्नी राधा और बेटी आराध्या और बेटा अभिनव है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें