फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Sun, 08 Mar 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के बसंत कुंज सेक्टर-एच में शुक्रवार देर रात 12:30 बजे नशे की हालत में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, बसंत कुंज सेक्टर-एच निवासी अंकित शर्मा (31) निजी कंपनी में कार्यरत थे। उनके भाई अंकुल ने बताया कि अंकित चौथी मंजिल पर रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भूतल पर रहते हैं। अंकित का पत्नी पलक से करीब दो वर्ष पहले विवाद हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी बेटे के साथ ठाकुरगंज के बालागंज स्थित आजाद नगर में रहने लगी थीं। अंकित को नशे की लत थी। शुक्रवार देर रात वह नशे की हालत में चौथी मंजिल पर गए थे। इसी दौरान नीचे गिर पड़े। आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकले और गंभीर हालत में पड़े अंकित को देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें