फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से युवक की गई जान

विज्ञापन
सनी सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सनी सिंह (28) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला। ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज निवासी सनी सिंह शटरिंग कारीगर थे। भाई नीरज के मुताबिक सोमवार रात 11 बजे काम खत्म करके सनी घर जा रहे थे। रिंग रोड पर सड़क पार करते समय अचानक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, पर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। एक परिचित ने नीरज को हादसे की खबर दी। परिजन लोगों की मदद से सनी को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सनी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उनकी शादी की बात चल रही थी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें