फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन साल के भीतर माता-पिता व भाई की मौत से अवसाद में युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तीन साल के भीतर ही परिवार के तीन सदस्यों माता-पिता व भाई की मौत से हताश इंदिरानगर के तकरोही निवासी किसान विजय (45) ने शुक्रवार सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। विजय के एक अन्य भाई नंतू ने बताया कि वर्ष 2022 में बीमारी से पिता मुरली प्रसाद की मौत हो गई थी। इसके कुछ माह बाद मां जमुना देवी और भाई बब्लू की भी मौत हो गई। विजय अवसाद में थे। शुक्रवार सुबह वह कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटक गए। इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि विजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके परिवार में पत्नी बबिता, बेटे आदित्य, आदर्श और बेटी कनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें