लखनऊ। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगों ने आशियाना के सेक्टर-एम निवासी आर इंद्रा से 9.77 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने जालसाजी की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि 13 अप्रैल को टेलीग्राम एप पर वर्क फ्रॉम होम सर्च किया। कुछ देर बाद उन्हें टेलीग्राम एप के माध्यम से रैंक माई एप संस्था ने संपर्क किया। खुद को संस्था की प्रतिनिधि बताकर अंकिता ने बात की। इसके बाद झांसे में लेकर कई बार में उनसे रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में पीड़िता ने जब रकम वापस मांगी तो अंकिता ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद आर इंद्रा ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।